🌺 परिचय
असम के गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ी पर स्थित माँ कामाख्या मंदिर न केवल भारत का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, बल्कि रहस्यों, तंत्र साधना और देवी शक्ति की अद्भुत उपासना का केंद्र भी है। यह मंदिर उन 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहाँ देवी सती का अंग गिरा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मंदिर देवी के मासिक धर्म की पूजा करता है? यहां आने वाले तांत्रिक, अघोरी और साधु हर साल लाखों की संख्या में देवी की शक्ति के दर्शन के लिए उमड़ पड़ते हैं।

🕉️ कामाख्या मंदिर की रहस्यमयी कथा – शक्तिपीठ की उत्पत्ति
देवी सती और भगवान शिव की कथा हर भारतीय जानता है, पर कामाख्या मंदिर उसी कथा का वह हिस्सा है जहाँ सती का गर्भाशय (yoni) गिरा था।
- जब राजा दक्ष ने भगवान शिव का अपमान किया, तो दुखी होकर सती ने अग्निकुंड में कूदकर आत्मदाह कर लिया।
- शिवजी ने सती का शव उठाकर तांडव करना शुरू किया, जिससे ब्रह्माँड असंतुलित हो गया।
- भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को 51 टुकड़ों में विभाजित किया और उनके शरीर के गर्भ और योनि इस स्थान पर गिरे। यही कामाख्या शक्तिपीठ है।
यहां कोई मूर्ति नहीं है, बल्कि गर्भगृह में एक प्राकृतिक योनि-आकार की पिंडी है, जिसमें एक प्राकृतिक जलस्रोत से जल हमेशा बहता रहता है। यही “रहस्यमय शक्ति का प्रतीक” है, वही माँ कामाख्या का प्रसाद है!
🔴 अम्बुबाची मेला – देवी के रजस्वला होने का उत्सव
कामाख्या मंदिर में हर साल जून के महीने में एक अनूठा पर्व होता है जिसे कहते हैं – अम्बुबाची मेला।
- यह उत्सव देवी के मासिक धर्म (Menstrual Cycle) का प्रतीक है।
- मंदिर 3 दिनों के लिए बंद रहता है क्योंकि माना जाता है कि देवी इन दिनों रजस्वला (menstruating) होती हैं।
- चौथे दिन, मंदिर खुलता है और भक्तों को देवी का आशीर्वाद मिलता है – लेकिन अत्यंत रहस्यमय बात यह है कि मंदिर के द्वार बंद होने से पहले वह जो पाषाण शीला है उसके ऊपर सफेद वस्त्र से ढक दिया जाता है और 3 दिनों के बाद वह वस्त्र संपूर्ण तया रक्त रंजित हो चुका होता है यानी कि ब्लीड कर रहा होता है और फिर उस वस्त्र को उतारकर उसका प्रसाद भक्तों में बांटा जाता है
- यह स्त्री शक्ति और प्रजनन शक्ति का उत्सव है, जो दुनिया भर में अद्वितीय है।

🧘♂️ तंत्र, अघोरी और साधना का केंद्र
- माँ कामाख्या मंदिर को तंत्र साधना का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।
- हर साल हजारोंतांत्रिक, अघोरी, साधु, यहां साधना करने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां साधना करने से कुंडलिनी जागरण और अतुलनीय शक्तियां प्राप्त होती हैं।
- इस मंदिर की ऊर्जा इतनी प्रबल मानी जाती है कि यह मृत्यु, पुनर्जन्म, औरमोक्ष जैसे गूढ़ विषयों की साधना के लिए उपयुक्त स्थान है।
👑 राजवंश जिसे मंदिर देखने की भी अनुमति नहीं -🧎♂️पुजारी जो पत्थर बन गया
एक बेहद रहस्यमयी कहानी यहां के कोचवंश से जुड़ी है:
- कुछ सदियों पहले की बात है कामाख्या के ऊपर राजा नर नारायण का राज था, कोच बिहार राजा के नाम से भी जाना जाता है, राजा नर नारायण और मंदिर के पुजारी किंदुकली इन दोनों के बीच में घनिष्ठ मित्रता थी, किंदुकली माँ कामाख्या के बहुत बड़े उपासक थे यह कहा जाता था कि अगर उन्होंने माँ से कुछ माँग लिया तो माँ उन्हें अवश्य प्रदान करती थी, शाम के वक्त आरती के पश्चात जब द्वार बंद हो जाते थे, किंदुकली (कामाख्या के पुजारी) गर्भ गृह में बैठकर जब माँ की उपासना करते थे उस समय पर माँ स्वयं साक्षात प्रकट होकर नृत्य करती थी The Cosmic Dance और वो संपूर्ण तया नग्न (Naked) होकर।
- जब इस घटना के बारे में राजा को पता चला, राजा (नर नारायण) ने किंदुकली से विनती की देखिए आप मेरे मित्र हैं कामाख्या के पुजारी हैं और आपसे विनती है कि मुझे माँ के एक बार दर्शन करने दीजिए बाद में मैं आपसे कुछ नहीं माँगूंगा किंतु पुजारी ने कहा कि देखिए राजन सब बात ठीक है लेकिन मैं आपको बता रहा हूँ कि यह संभव नहीं है क्योंकि मैं स्वयं जब माँ की उपासना करता हूँ तब आंख पर पट्टी बांध कर करता हूँ मैने कभी माँ को नहीं देखता नृत्य करते हुए।
- नर नारायण (राजा) ने साम, दाम, दंड, भेद चारों का प्रयोग करके उन्होंने किंदुकली (कामाख्या के पुजारी) को किसी भी प्रकार से मना लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं आपको गर्भ गृह के अंदर तो नहीं आने दूंगा।
- शाम ढलती गई रात हुई रात होने के बाद जैसे ही किंदुकली ने स्तुति करना आरंभ किया माँ तुरंत प्रकट हो गई लेकिन माँ को यह आभास हो गया कि मेरे साथ धोखा हुआ है जैसे उन्होंने देखा कि छिद्र से स्वयं राजा नर नारायण वो उनको देख रहा है, तो माँ ने सबसे पहले पंडित (किंदुकली) जो वहां पर बैठकर स्तुति गा रहे थे उनको पत्थर का बना दिया।
- इसके बाद माँ ने सीधा राजा की ओर देखते हुए कहा कि मैं आपको श्राप दे रही हूं अगर आप या फिर आपका वंश इस मंदिर के आसपास भी भटका मैं आपके वंश को तबाह कर दूंगी नाश कर दूंगी नष्ट कर दूंगी. माँ कामाख्या के इस क्षेत्र में वहां की जो (Royal Dynasty) है कूच बिहार राजा है उनको प्रवेश करने की अनुमति नहीं है अगर वे ट्रेन से आज की तारीख में भी सफर करते हैं यात्रा करते हैं तो माँ का जो पर्वत है नीलांचल उस नीलांचल पर्वत के सामने गलती से भी नजर ना चली जाए इस बात को सुनिश्चित करने के लिए वह छत्री (Umbrella ) खोल देते हैं जिसके कारण उनकी नजर गलती से भी माँ की दिशा में ना जाए।
🧟♂️ दानव का माँ कामाख्या से विवाह की रहस्यमयी कथा
एक और पुरानी देवीकथा के अनुसार:
- कामख्या के ऊपर एक समय पर नरकासुर (राक्षस) का राज था, शुरुआती दौर में तो नरकासुर माँ का बहुत बड़ा भक्त था, लेकिन समय के साथ शक्ति को पाने की चाहत में उसने यह दुस्साहस किया, माँ कामाख्या से विवाह करने के लिए उसने प्रस्ताव रख दिया तो माँ ने नरकासुर को मना नहीं किया माँ ने यहां पे चतुराई दिखाई।
- माँ ने कहा कि आप मुझसे विवाह करना चाहते हैं ना कोई बात नहीं आप एक काम करिए एक ही शर्त पर मैं आपके साथ विवाह करूंगी नीलांचल पर्वत का जो बेस है वहां से लेकर शिखर तक यानी कि टॉप तक आप एक सीढ़ी का निर्माण कीजिए और जब यह सीढ़ी आप एक रात में बना लेंगे तब जाकर मैं आपसे विवाह करूंगी और याद रखिएगा कि सुबह जब मुर्गा बांग करे उसके पहले आपको यह कार्य पूर्ण करना होगा।
- नरकासुर ने कहा ठीक है, क्योंकि उसके पास बहुत बड़ी सेना थी और नरकासुर ने अपनी पूरी सेना के माध्यम से रात को ही सीढ़ी का निर्माण शुरू किया सुबह होने वाली थी निर्माण खत्म होने वाला ही था लेकिन माँ को पता चल गया कि यह अपना टारगेट फुलफिल कर लेगा तो उन्होंने जो मुर्गा सुबह होने पर बांग पुकारने वाला था उस मुर्गे को उन्होंने थोड़ा जल्दी बांग पुकारने के लिए प्रेरित किया।
- नरकासुर ने जैसे ही मुर्गे को बोलते हुए सुना उसे लगा कि मैं यह चैलेंज हार गया और चुनौती को वैसे ही वहां पे छोड़कर वो अपने महल में वापस आ गया, लेकिन बाद में उसे पता लगा कि मुझे धोखा दिया गया है तो उसने तय किया कि अब मैं माँ कामाख्या की भक्ति किसी को भी नहीं करने दूंगा।
- ये सीढ़ी आज की तारीख में भी अगर आप कामख्या दर्शन करने के लिए जाएंगे आपको देखने को मिल सकती है जिसका नाम है “मख़ला उज्वा पथ” और यह जो स्थान जहां पे मुर्गे ने बांग पुकारी थी और नरकासुर ने उस मुर्गे को मार दिया था वो स्थान कुकुर कटा के नाम से जाना जाता है।
- अब नरकासुर ने ये तय किया कि मैं माँ कामाख्या की भक्ति किसी को नहीं करने दूंगा. थोड़े ही दिनों के बाद वहां पे महर्षि वशिष्ठ का आगमन हुआ, महर्षि वशिष्ठ ने जब माँ कामाख्या के मंदिर में प्रवेश करना चाहा, उस समय पर नरकासुर की सेना ने उन्हें रोक दिया, उन्होंने नरकासुर से बात की कि मुझे क्यों नहीं प्रवेश करने दिया जा रहा नरकासुर ने कहा कि मैं आपको कामाख्या की भक्ति नहीं करने दूंगा, महर्षि ने कहा कि तुम्हें अंदाजा नहीं है कि तुम कौन से सिद्ध के साथ मुकाबला करने जा रहे हो, नरकासुर को फिर भी समझ में नहीं आया, महर्षि वशिष्ठ ने नरकासुर को यह श्राप दिया कि तुम्हारा वध भगवान विष्णु के अवतार के द्वारा होगा और तुमने मुझे कामाख्या जाने से रोका है ना आज के बाद माँ कामाख्या हमेशा हमेशा के लिए इस क्षेत्र को छोड़कर चली जाएगी और फिर इतना कहकर वो वहां से निकल गए।
- नरकासुर ने जब भागकर माँ कामाख्या के मंदिर में जाकर देखा माँ की योनि संपूर्णतया अदृश्य हो चुकी थी, महर्षि वशिष्ठ के श्राप के अनुसार माँ हमेशा हमेशा के लिए उस क्षेत्र को छोड़कर चली गई थी।
- भगवान श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा के द्वारा नरकासुर के वध के बाद माँ को वापस लाना था तब फिर से एक बार महर्षि वशिष्ठ को बुलाया गया, कि आपने ने ही यह श्राप दिया था, अब आप ही निवारण भी करिए, महर्षि वशिष्ठ ने कहा आज के बाद माँ कामाख्या की पूजा- अर्चना साधना करने के लिए मात्र वामाचारी पद्धति ही अपनाई जाएगी, वामाचारी पद्धति के बिना माँ कभी सिद्ध नहीं होगी, इसी कारण से आज की तारीख में माँ कामाख्या में जो बलि प्रथा है उसके पीछे का मूल कारण महर्षि वशिष्ठ का श्राप था।
- अगर आप भी माँ कामाख्या की पूजा करना चाहते हैं तो आप मात्र उनके नाम का जप करके भी स्मरण कर सकते हैं – ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्यै नमः

🛕 मंदिर की वास्तुकला
- कामाख्या मंदिर की बनावट नागरा शैली की है।
- इसे 1565 ईस्वी में कोच राजा चिलारायद्वारा बनवाया गया था, लेकिन यह मंदिर प्राचीन काल में भी अस्तित्व में था और इसका उल्लेख पाला राजवंश (9वीं-11वीं शताब्दी) से भी जुड़ा है। ।
- परिसर में दस महाविद्याओं (काली, तारा, भुवनेश्वरी आदि) के मंदिर भी हैं, जो देवी दुर्गा के शक्तिशाली रूप माने जाते हैं।
🏞️ प्रागज्योतिषपुर – कामाख्या मंदिर का प्राचीन क्षेत्र
- प्राचीन काल में आज के गुवाहाटी को प्रागज्योतिषपुर कहा जाता था।
- संस्कृत में “प्राग” का अर्थ है पूर्व दिशा और “ज्योतिष” का अर्थ है खगोल विद्या (Astronomy)।
- यानी प्रागज्योतिषपुर का अर्थ हुआ – “पूर्व का ज्योतिष और खगोल विद्या का नगर”।
यह नगर खगोल शास्त्र, ज्योतिष और तंत्र विद्या का प्रमुख केंद्र माना जाता था।
🧿 कामाख्या और प्रागज्योतिषपुर का संबंध
- कामाख्या मंदिर प्रागज्योतिषपुर के हृदय में स्थित है।
- माना जाता है कि यहां तांत्रिक साधना, खगोल विज्ञान और देवी उपासना का संगम होता था।
- इसी वजह से यह जगह भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया का तंत्र और ज्योतिष का सबसे बड़ा केंद्र बनी।
🔮 खगोल और तांत्रिक विद्या का केंद्र
- प्रागज्योतिषपुर में ज्योतिष विद्या और खगोल विज्ञान का गहरा अध्ययन किया जाता था।
- यहां के पंडित और तांत्रिक ग्रह-नक्षत्र, यज्ञ और साधना के लिए प्रसिद्ध थे।
- कामाख्या देवी को इसी वजह से ज्योतिष और तंत्र की अधिष्ठात्री शक्ति माना गया।
📍 मंदिर यात्रा – कैसे पहुंचें और कब जाएं
- स्थान: नीलाचल पहाड़ी, गुवाहाटी, असम।
- समय: सुबह 5:30 बजे से रात 10:00 बजे तक।
- कब जाएं: सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है, जब मौसम ठंडा और सुहावना होता है, जून के महीने में अंबुबाची मेला लगता है।
- कैसे जाएं:
- निकटतम हवाई अड्डा: गुवाहाटी एयरपोर्ट (20 किमी)
- रेलवे स्टेशन: गुवाहाटी स्टेशन (8 किमी)
- आवास: गुवाहाटी शहर में होटल, धर्मशाला उपलब्ध।
🙏 मेरे अनुभव से – माँ के दरबार में
मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए, जैसे-जैसे मैं ऊपर गया, मुझे लगा जैसे कोई अदृश्य शक्ति मुझे अपनी ओर खींच रही है।
- अंदर गर्भगृह में घुप्प अंधेरा और बस माँ की ऊर्जा है।
- जब पुजारी ने मुझे नम गीली पिंडी पर हाथ रखने दिया, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए।
- वह क्षण आध्यात्मिक जागरण जैसा था। माँ कामाख्या की शक्ति को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता।
👉 Watch My Maa Kamakhya Vlog Here!
🔖 निष्कर्ष
माँ कामाख्या मंदिर केवल एक तीर्थस्थल नहीं है, यह स्त्री शक्ति, रहस्य और तंत्र की जीवित परंपरा है। यहां का हर पत्थर, हर दीवार, और हर कहानी शक्ति की पूजा और प्रकृति की रहस्यमय ऊर्जा का अनुभव कराती है।
अगर आप असम जा रहे हैं, तो यह मंदिर आपकी यात्रा की आत्मा बन जाएगा। यह सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि देवी की गोद में बैठने जैसा अनुभव है।
#मांकामाख्यामंदिर #कामाख्यामंदिरअसम #AmbubachiMela #Shaktipeeth #TantraSadhna #KamakhyaTempleStory #MaaKamakhya #KamakhyaTemple #KamakhyaDevi #ShaktiPeeth #AmbubachiMela #GuwahatiTemple #AssamTourism #TantraTemple #ShaktiWorship #MysticalIndia #IndianTemple #TempleTravel #IncredibleIndia #don’tstepback